सावन महिना 2023: सावन महीने के नियम, क्या करे क्या ना करे?

Photo of author

By sadhana

श्रावण महीने में क्या करें और क्या ना करें? कैसे प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

हिंदू पंचांग में जितने भी महीने शामिल है। उन सभी महीनों में से सावन महीने का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा है। कारण यह पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित होता है। इसी महीने में भोले बाबा के भक्तों को मौका मिलता है कि वह भोले बाबा के लिए व्रत उपासना रखकर। उनसे अपनी मन मांगी इच्छा या खबर प्राप्त कर सकें।सावन महिना 2023 सावन महीने के नियम, क्या करे क्या ना करे? | कैसे प्रसन्न होंगे भोलेनाथ #sawanspecial

इतना ही नहीं हिंदू धर्मशास्त्र में यह भी कहा जाता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करने का कारण है। कारण यह है कि स्वयं भोले बाबा को ही यह माह बहुत पसंद है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार का बहुत ज्यादा महत्व होता है और सावन महीने के स्नान का भी महत्व होता है।

सावन महीने में भगवान शिव की व्रत आराधना जो भी करते हैं। उन सभी व्यक्तियों की इच्छा मनोकामना भी स्वयं शिवजी ही पूर्ण करते हैं। ऐसा शिव पुराण में भी लिखा हुआ है।

यदि आप भी श्रावण महीने में भगवान शिव के लिए व्रत उपासना आदि रखना चाहते हैं। तो अवश्य ही रखें। वहीं अगर आप यह भी चाहते हैं कि आपकी भी मनोकामना भगवान शिव पूरी करें। तो इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि सावन महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए-

सावन महीने में क्या करना चाहिए?

सावन महीने में शिव जी को पटाने का एक भी मौका बिल्कुल भी हाथ से गंवाना नहीं चाहिए। कारण शिवजी ही ऐसे भगवान है। जो बहुत ही आसानी से अपने भक्तों द्वारा पट जाते हैं और उनकी मनोकामना को पूरा कर देते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना धतूरा, बेलपत्र और भांग से अवश्य करना चाहिए। यह तीनों चीज ही भगवान शिव को बहुत प्रिय है।

 यदि किसी व्यक्ति को कोई चीज प्रिय होता है और आप जब उस व्यक्ति को वह चीज देते हैं। तो वह कितना खुश हो जाता है ना। ठीक उसी प्रकार भगवान शिव की पूजा में यदि आप धतूरा बेलपत्र भांग देंगे तो भगवान शिव आप से प्रसन्न अवश्य होंगे।

सावन महीने में जितना हो सके दूध से बने हुए पदार्थों को उन लोगों के बीच बांट दे। जो गरीब है जो यह सब पदार्थ खरीद नहीं सकते। सावन महीने में गरीब लोग को उपयोगी चीज़ दान करना अच्छा होता है। कारण ऐसा करने से भगवान शिव आप को समृद्धि और सफलता देंगे।

वर्ष 2023 में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए आपके पास पूरे 2 महीने होने वाले हैं। कारण इस साल का जो सावन महीना है। वह पूरे 2 महीने तक रहने वाला है। जितना अधिक सावन महीना उतना अधिक सोमवार भी आपको मिलेगा। उसमें आप सोमवारी व्रत रखकर भोले बाबा से अपना मनचाहा इच्छा भी पूरी करवा पाएंगे।

जिन लोगों को नौकरी प्राप्त करने में बार-बार दिक्कत आ रही है। ऐसे लोगों को सावन के महीने में माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। कारण भोले भंडारी अपने पत्नी से बहुत प्रेम करते हैं। ऐसे में जब कोई भक्त माता पार्वती की पूजा-अर्चना करता है। तो भोले बाबा माता पार्वती के भक्तों को भी खुशियों से नवाज़ते है।

शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल सदैव बनाए रखने के लिए, सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए।

सावन महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

शिवजी मन के जितने भोले हैं। उतना ही वह अपने रौद्र रूप के लिए भी जाने जाते हैं। सावन के महीने में यदि आप उपवास रख रहे हैं या आप पूरे भक्ति भावना के साथ सावन महीने में रहना चाहते हैं। तो इस दौरान आपको बहुत सारी बातों का ख्याल रखकर चलना पड़ेगा। यदि आप उन सभी बातों का उल्लंघन करते हैं जो सावन महीने में करना जरूरी होता है। तो आपको शिवजी के रौद्र रूप का भी सामना करना पड़ सकता है। जहां पर आप खुद ही ऐसी परेशानी में पड़ जाएंगे। जहां से बाहर निकलना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। आइए जानते हैं कि सावन महीने में क्या नहीं करना चाहिए-

सावन के महीने में जितना हो सके शाकाहारी भोजन करने का कोशिश करें। तामसिक भोजन जैसे मांस, प्याज एवं लहसूनस आदि जैसी चीजों का सेवन बिलकुल करने से बचना चाहिए।

पूरा सावन महीना ही शिवजी को अर्पित है। तो ऐसे समय में बिना देरी किए हुए नींद से जागकर, नहा धोकर स्वच्छ कपड़े पहन कर शिवजी को जल, बेलपत्र आदि चढ़ाकर ही फिर कुछ खाना चाहिए।

ऐसे में यदि आप कभी सावन के महीने में सुबह उठ कर नहा कर शिवजी को जल चढ़ाना भूल कर, कुछ खा लेते हैं और दूसरी तरफ व्रत रखने का ढोंग करते हैं तो ऐसा करना भी आपको भारी पड़ सकता है। कारण शिवजी मन से तो भोले हैं। लेकिन वह झूठ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। सावन महीने में झूठ बोलने से भी बचें।

जो लोग सावन महीने का पालन करते हैं। वह भली-भांति जानते हैं कि इस महीने में जो भी भक्त शिव जी को मानते हैं। वह पूरे सावन महीने में बिस्तर में नहीं सोते बल्कि जमीन पर बिछौना लगा कर सोते हैं। कारण भोले बाबा को ज्यादा विलासिता पसंद नहीं और सावन के महीने में जो भक्त विलासिता का त्याग कर उनकी अच्छे से श्रद्धा भक्ति करते हैं।‌ भगवान शिव उनसे सबसे ज्यादा खुश होते हैं। इसलिए सावन के महीने में कोशिश करें सभी प्रकार के विलासिताओं से खुद को वंचित करना।

Leave a Comment